Home Uncategorized Siddhanath Mahadev rally in Khargone city 800529

Siddhanath Mahadev rally in Khargone city 800529

1,253
Siddhanath Mahadev rally in Khargone city 800529
Previous

खरगोन में बारिश के बीच नगर भ्रमण को निकले भगवान सिद्धनाथ

Published: Sat, 20 Aug 2016 02:40 PM (IST) | Updated: Sat, 20 Aug 2016 03:07 PM (IST)

By: Editorial Team

shiv dola khargone news 1o 2016820 144811 20 08 2016

संबंधित खबरें

खरगोन। शहर के अधिष्ठाता श्री सिद्धनाथ महादेव ने शनिवार को शहर भ्रमण कर प्रजा का हाल जाना। सुबह से ही रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने लगे थे। सुबह 10 बजे भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ को पालकी में विराजित कर भावसार धर्मशाला तक लाया गया।

यहां भगवान को आकर्षक झांकी में विराजित किया गया। मल्लीवाल परिवार के सदस्यों के साथ विधायक बालकृष्ण पाटीदार, शिवडोला समिति अध्यक्ष नवनीत भंडारी ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान सिद्धनाथ ढोल, ताशों, नगाड़ों की गूंज के साथ शहर भ्रमण पर निकले। रास्ते में झांकियां, अखाड़े, नृत्य दल शामिल हुए। यहां से शिवडोला डायवर्शन रोड होते हुए पारंपरिक मार्ग पर आगे बढ़ा। शनिवार को घोषित अवकाश के साथ ही व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखे।

श्रद्धालुओं के स्वागत व सत्कार के लिए शहर में 50 से अधिक सेवा मंच लगाए गए। पोहे, भजिए, आलूबड़े के स्वल्पाहार की व्यवस्था थी, तो कहीं शरबत व शुद्ध जल से नागरिकों की प्यास बुझाई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7 जिलों का पुलिस बल तैनात रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए। शिवडोले के लिए शहर से जुड़ने वाले प्रमुख पांच मार्गों पर यातायात रोका गया। दोपहर 2 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Source: Siddhanath Mahadev rally in Khargone city 800529