Home Festivals त्रिवेणी संगम पर मनाया श्रावणी पर्व – Patrika News

त्रिवेणी संगम पर मनाया श्रावणी पर्व – Patrika News

1,195
त्रिवेणी संगम पर मनाया श्रावणी पर्व – Patrika News
गुरुवार को ब्राह्मण समाज द्वारा श्रावणी पर्व पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यह ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व है। इस दिन ब्राह्मण नदी या सरोवर किनारे जनेऊ बदलते हैं।

अशोकनगर. जिले में गुरुवार को ब्राह्मण समाज द्वारा श्रावणी पर्व पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यह ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व है। इस दिन ब्राह्मण नदी या सरोवर किनारे जनेऊ बदलते हैं।

धार्मिक सांस्कृतिक संस्था अक्षर पीठ द्वारा तूमैन स्थित त्रिवेणी संगम तट पर शुक्ल यजुर्वेदिय ब्राह्मणों द्वारा पंडित कैलाशपति नायक के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य रामचंद्र शास्त्री ने वेदोक्त मंत्रों के साथ हेमाद्रि संकल्प गण स्नान, दशविधि स्नान, पंच गव्य स्नान, यगोपवित पूजन एवं यगोपवित धारण किए गए।

गायत्री जप व सप्तर्षी पूजन के बाद आरती होकर उपाकर्म हुआ। इसमें पंडित ओपी शर्मा, कुमार संभव, कमलेश तिवारी, मनोहर दुबे, अशोक कुमार कोटिया, अतुल बोहरे, पुरुषोत्तम बोहरे, राजीव बोहरे, विवेक शर्मा, अनिल शर्मा, हेमंत पाठक, शिवचरण शर्मा, कुमार संभव, आशीष शर्मा, सीताराम तूमैन, हेमंत शर्मा, गजानंद शर्मा केशोपुर, राहुल शर्मा सहित विप्र बंधुओ ने उपाकर्म का लाभ लिया। वहीं ब्राह्मण समाज द्वारा तुलसी सरोवर एवं अखेबर पर भी श्रावणी पर्व मनाया गया। अखेबर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विश्वबंधु चतुर्वेदी, भोलाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने श्रावणी उपाकर्म में भाग लिया। तुलसी सरोवर तालाब पर समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां करीब एक सैकड़ा से अधिक ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म में भाग लिया।